खगड़िया: आवास बोर्ड में ऑटो बाइक के टक्कर में भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी, डॉक्टर ने बहन को किया रेफर
नगर परिषद क्षेत्र के आवास बोर्ड में ऑटो बाइक के टक्कर में भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद चांदनी कुमारी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। वहीं पर भाई राजा कुमार का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में चल रहा है।