शामली: शामली में 10 महीने के बच्चे से मां को दूर करने और घर से निकालने का आरोप, वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | Jun 25, 2026 गुरूवार की शाम 4 बजे शामली की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें एक महिला घर के बाहर खड़े होकर ससुरालियों पर बाहर निकालने और 10 महीने के बच्चे से दूर करने का आरोप लगा रही है। महिला ने बताया कि उसके बच्चे की हालत सही नही है, जिसका जिम्मेदार उसे ठहराते हुए बच्चे से मिलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।