हैदरनगर: हेमजा गांव में लगा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों में खुशी की लहर, मुखिया के प्रयास से मिली सफलता
हैदरनगर प्रखंड अंतर्गत पंचायत मोकहर कला के ग्राम हेमजा में रविवार दोपहर 3 बजे विद्युत विभाग द्वारा 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। लंबे समय से चल रहे प्रयास और संघर्ष के बाद यह कार्य संभव हो सका, जिससे ग्रामीणों में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया। बताते चले कि लंबे समय से ट्रांसफर खराब था।