हुज़ूर: भोपाल में स्टंटबाजी का सिलसिला जारी, एयरपोर्ट रोड पर दौड़ती कार में स्टंट करने का मामला आया सामने
Huzur, Bhopal | Sep 19, 2024 राजधानी भोपाल में इन दिनों स्टंट बाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है|ताजा मामला एयरपोर्ट रोड पर दौड़ती कार में स्टंट करने का आया|जिसमें दो युवतियां कार की खिड़कियों से बाहर निकाल कर झूलती हुई दिखाई दे रही थी|वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|कार नंबर के आधार पर भी पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है|