हुज़ूर: भोपाल में 3 साल की बच्ची से रेप के मामले में स्कूल सील, मान्यता होगी रद्द
Huzur, Bhopal | Sep 19, 2024 भोपाल में तीन साल की बच्ची से रेप के मामले में विरोध प्रदर्शन के बीच स्कूल को सील कर दिया गया। टीटी नगर एसडीएम ने मान्यता रद्द करने की बात भी कही है। स्कूल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। टीटी नगर एसीपी चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि हिंदू संगठनों की जैसी भावनाएं थीं, उसी के अनुरूप कार्रवाई की गई है। स्कूल को सील करने की कार्रवाई की गई है।