नगड़ी: नगड़ी स्थित केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में 60 तसर कीट पालकों के बीच प्रमाण पत्र का किया गया वितरण
Nagri, Ranchi | Feb 23, 2024 नगड़ी स्थित केंद्रीय तसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को 5 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे झारखंड के 60 तसर कीट पालकों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। तसर कीट पालकों को पी शिवकुमार, भावसे, सदस्य सचिव केंद्रीय रेशम बोर्ड बेंगलुरु द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।