नगड़ी: संगठन को बदनाम करने की साजिश को नहीं सहेंगे : नगड़ी से विश्व हिंदू परिषद
Nagri, Ranchi | Feb 21, 2024 विश्व हिन्दू परिषद रांची ग्रामीण जिला मंत्री रोबिन कुमार महतो व बजरंग दल जिला संयोजक बिनोद विश्वकर्मा ने कहा है कि नगड़ी में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस में सुनियोजित तरीके से घात लगाकर अचानक पथराव की गई थी। इस जानलेवा हमले में कई लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हुए हैं, जिनका इलाज अब भी चल रहा है। उस घटना से हिंदू समाज में भारी आक्रोश है।