राहे: दोकाद गांव में भारी बारिश से गिरा घर, नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक
Rahe, Ranchi | Jul 12, 2025 राहे प्रखंड के दोकाद गांव के किसान अभिमन्यु पातर का घर भारी बारिश से गिर गया था। घर गिरने से अभिमन्यु का लाखों का नुकसान हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर विधायक अमित महतो शनिवार शाम 5 बजे दोकाद गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर नुकसान की जानकारी ली। राहे सीओ को अतिशीघ्र जांच के मुआवजा प्रक्रिया तेज करने को कहा।