होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम यातयात DSP ने तवा ब्रिज पर किए जा रहे काम के दौरान यातायात डायवर्ट को लेकर दी जानकारी, स्टॉपर एवं बैनर लगाये
नर्मदा पुरम यातायात डीएसपी संतोष मिश्रा ने सोमवार को सुबह करीब 11:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि तवा ब्रिज पर भारी वाहनों का प्रतिबंध है इस दौरान दोपहर करीब 2 बजे से शाम 6 बजे तक पूर्णतः पुल से आवागमन बंद रहेगा। यातायात पुलिस विभाग ने डाइवर्ट को लेकर कई स्थानों पर बैनर और स्टॉपर लगाए हैं ताकि यातायात को सुचारू रूप से सही रखा जा सके।