बलौदाबाज़ार: बलौदाबाजार में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण निराकरण का दिया निर्देश
बलौदा बाजार में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि 6 से 9 माह एवं 3 से 6 माह तक लंबित प्रकरणों का अभियान चलाकर निराकरण कराएं।इसीतरह त्रुटि सुधार के लगभग 4 हजार आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त शिकायत एवं मांग के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने कहा।