शामली: युद्ध आपातकाल के दौरान संदिग्ध वस्तुओं को छूने से बचने की सलाह, जिला आपदा एवं प्रबंधन अधिकारी ने दी जानकारी
Shamli, Shamli | May 6, 2025 मंगलवार की रात 10 बजे मिली जानकारी के मुताबिक जिला आपदा एवं प्रबंधन अधिकारी नेहा दुबे ने बताया कि माक ड्रिल के आदेशों के तहत जनता को जागरूक करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान संदिग्ध वस्तु छूने से बचे। जरूरी दस्तावेज को एक बैग में रखे। चिकित्सा, राशन, टार्च, बैटरी व नकद पैसे भी जुटाएं व नजदीकी शरण स्थल या बंकर की जानकारी रखें।