टीकमगढ़: धूरा: हिंगलाज माता मंदिर तालाब में दर्दनाक हादसा: नहाने गए तीन किशोर डूबे, 2 की मौत, जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम
पलेरा थाना क्षेत्र के ग्राम धूरा स्थित हिंगलाज माता मंदिर के तालाब मे शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया दर्शन करने आए थे नाबालिक किशोर तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले गए हादसे मे 14 वर्षीय राहुल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 13 वर्षीय अंकित अहिरवार की गंभीर हालत पर परिजन टीकमगढ़ जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।