गाज़ीपुर: CBSE बोर्ड के स्कूल में प्रार्थना विवाद, उर्दू में कलमा पढ़ाने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश, स्कूल पर जिहाद का आरोप
गाजीपुर में एक निजी स्कूल में कराई जा रही सुबह की प्रार्थना को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्कूल में उर्दू में प्रार्थना और कलमा पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने कड़ा एतराज जताया है। मामला कासिमाबाद तहसील के मरदह थाना क्षेत्र का है। मामले को लेकर प्रशासन ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं।