छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पीड़पा में गेट खोलने की बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।घायल बाबू अहिरवार (25 वर्ष) पिता दनुआ अहिरवार ने बताया कि वह आज 01 मई सुबह करीब 5:00 बजे बारात से लौटकर अपने घर पहुंचा था। उसने गेट खोलने के लिए अपने चाचा गौरीशंकर को आवाज लगाई।