खरगोन जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ा अभियान चलाते हुए “कॉम्बिंग गश्त” की। पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में जिलेभर के थानों और चौकियों का पुलिस बल रात बारह बजे से सुबह पांच बजे तक लगातार सड़कों पर उतरा। इस दौरान चार सौ से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों ने एक साथ कार्रवाई करते हुए बदमाशों के घरों पर औचक दबिश दी।