शहपुरा: इंदौरी और अमठेरा गांव में 'गांव चलो अभियान' के तहत जन चौपाल आयोजित, शहपुरा विधायक ने सुनी ग्रामीणों की समस्या
इंदौरी और अमठेरा गांव में गांव चलो अभियान के तहत जन चौपाल आयोजित किया गया जहां शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने इंदौरी गांव में माझी समाज की समस्या सुनी और अमठेरा के बैगान टोला में रंगमंच के भूमि पूजन कार्यक्रम का शामिल हुए । दरअसल शहपुरा विधायक ओम प्रकाश धुर्वे ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करते हुए मीडिया को जानकारी दी।