मेसकौर: 10 मिनट की बारिश से मौसम का मिजाज बदला, गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
Meskaur, Nawada | May 22, 2026 मेसकौर प्रखंड में शुक्रवार शाम करीब चार बजे हुई दस मिनट की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दोपहर भर बादलों और सूरज के बीच लुकाछुपी चलती रही। बारिश और ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। खेतों में हल्की नमी पहुंचने से पशुओं के चारे और खेती को फायदा मिलने की उम्मीद है। 46 डिग्री जैसी महसूस हो रही गर्मी में कमी आने से लोगों ने राहत महसूस की।