गोला: गोला के धौरहरा में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, कमरे में फांसी पर मिला शव, पुलिस ने शुरू की गहन जांच
Gola, Gorakhpur | Apr 17, 2026 गोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धौरहरा के राजस्व टोला विमटी में शुक्रवार शाम एक 28 वर्षीय विवाहिता का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गौशाला मोहल्ला निवासी रविन्द्र यादव की पुत्री अंकिता के रूप में हुई है, जिसकी शादी वर्ष 2023 में विमटी निवासी अरविंद से हुई थी। पति गुजरात में नौकरी करता है।