हुज़ूर: जहांगीराबाद थाना इलाके में अज्ञात बदमाशों ने पुलिस के आधा दर्जन चार पहिया वाहनों में की तोड़फोड़
Huzur, Bhopal | May 25, 2024 भोपाल की जहांगीराबाद थाना इलाके में स्थित तीन मंजिल पुलिस लाइन और रुस्तमजी परिसर में अज्ञात बदमाशों ने पुलिसकर्मियों के आधा दर्जन चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। वारदात को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। स्थानीय रहवासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।