चूरू: हरियाणा से चूरू में मजदूरी करने आए 23 वर्षीय युवक ने शिव कॉलोनी में फांसी लगाकर दी जान, शव परिजनों को सौंपा
Churu, Churu | May 30, 2026 हुरियाणा से चूरू में मजदूरी करने के लिए आये 23 वर्षीय युवक ने शिव कॉलोनी में फांसी लगा ली। सूचना के बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर डीबी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मृतक के चाचा भिवानी के कासनी कला निवासी राजपाल मेघवाल की रिपोर्ट पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।