शिवपुरी नगर: झांसी रोड़ से ताले वाले निर्माणाधीन मकान में चोरी: टिल्लू पंप, मशीनें और वॉश बेसिन का टॉप भी ले उड़े चोर, CCTV में दिखे
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले झाँसी रोड हवाई पट्टी के सामने स्थित वार्ड क्रमांक 25 में एक हैरान कर देने वाला चोरी का मामला सामने आया है। यहाँ विजय ट्रैक्टर एजेंसी के पीछे बोर वाली गली में रहने वाले आमिर खान के निर्माणाधीन मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।