कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर द्वारा संचालित निकरा परियोजना के अन्तर्गत ग्राम जलवायु जोखिम समिति की बैठक इटाढ़ी प्रखंड स्थित कुकुढ़ा गांव में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार ने की। सचिव संजय चौधरी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में आगामी कृषि सत्रों को लेकर महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए।