भानपुरा विकास खंड में आज कृषक कल्याण वर्ष 2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिसका उद्देश्य किसानों को शासन की कृषि संबंधी योजनाओं एवं नवीन तकनीकों की जानकारी देना है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य मंगरोलिया एवं भाजपा जिला मंत्री रामसिंह जी चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे।