वाड्रफनगर: अब बेरोजगारी को कहें अलविदा, युवाओं के लिए मुफ्त ट्रेनिंग और नौकरी का सुनहरा मौका
वाड्रफनगर रविवार जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर है। एसईसीएल एवं सिपेट रायपुर के संयुक्त प्रयास से 4 माह का पूर्णतः निःशुल्क आवासीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। इस योजना के तहत चयनित युवाओं को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा, बल्कि प्रशिक्षण के बाद रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।