शाजापुर: उत्कृष्ट विद्यालय में तीन दिवसीय जिला स्तरीय कला समेकित अधिगम प्रशिक्षण सम्पन्न
शाजापुर जिले के हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालय के 116शिक्षकों का कला समेकित अधिगम प्रशिक्षण4जून से प्रारंभ होकर शुक्रवार शाम5बजे संपन्न हुआ। जिले के मास्टर ट्रेनर्स कैलाश चंद्र कटारिया एवं सत्यनारायण नायक के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षनार्थियो को विभिन्न विषयों को कला के माध्यम से कैसे रोचक एवं आनंददायी बनाए जा सके , गतिविधियों के माध्यम से बताया गया।