शाजापुर: शीतला माता नवीन भवन में विराजित, गवली समाज ने जिला अस्पताल में कराया भंडारा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल
जिला अस्पताल परिसर में अतिप्राचीन शीतला माता मंदिर स्थित था. जिसे जिला प्रशासन और गवली समाज की सहमति से अस्पताल परिसर में ही उचित स्थान पर परिवर्तित किया गया. गंगा दशहरे के अवसर पर पंडित-पुरोहितों द्वारा विधि-विधान से माता को नवीन भवन में विराजित कर प्राण-प्रतिष्ठा की गई. शाजापुर के जिला अस्पताल परिसर में करीब 350 वर्ष प्राचीन शीतला माता मंदिर स्थित था