परबतसर नगरपालिका चुनाव में आज नामांकन का आखिरी दिन है और दोपहर 3 बजे तक नामांकन का दौर जारी रहेगा। भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपने 25 वार्डों के प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन मैदान में दावेदार अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच युवा जैन जी भी बड़ी संख्या में समर्थकों के साथ कांग्रेस के बैनर तले नामांकन के लिए पहुंचे। पार्टी की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन युवा जैन जी खुद कांग्रेस से टिकट मिलने का दावा कर रहे हैं। आखिर उन्होंने क्या कहा—सुनिए उनकी जुबानी।