मोहनपुर: जसीडीह के चांदपुर गांव में बिजली से झुलसे व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
चांदपुर गांव में बिजली से झुलस का इलाज के दौरान हुई मौत को लेकर स्वजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है मृतक के पिता जितेंद्र रमानी ने जसीडीह थाना में शनिवार के दोपहर 1:00 बजे लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है उन्होंने बताया कि बीते 26 अप्रैल को 15 वर्षीय गुरु रामानी को गांव के एक व्यक्ति ने जबरन बिजली का काम कराया जिसकी चपेट में आकर वह झुलस गया था।