घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी की बजरंग कॉलोनी में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी के बजरंग कॉलोनी में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार दोपहर 1बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल अखंडे 26साल ने अज्ञात कारणों से घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।