गुरारू: बन्दौल गांव में मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Guraru, Gaya | May 13, 2026 बन्दौल गांव में मारपीट, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज गुरारू। थाना क्षेत्र के बन्दौल गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में गुरारू थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।पीड़ित श्रवण यादव, पिता उमेश यादव के आवेदन पर बुधवार को कांड संख्या 117/26 दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले में बन्दौल गांव के 3 लोगों को आरोपी बनाया है।