पंचकूला: रायपुर रानी की मां समलासन कॉलोनी में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने मजदूर पर किया डंडों से हमला, पुलिस को दी शिकायत
रायपुर रानी की मां समलासन कॉलोनी में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों के द्वारा गली में खड़े एक मजदूर पर डंडों से अचानक हमला कर दिया। मजदूर अजीत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आकर रुके उसके बाद उन्होंने पैसे मांगे जब पैसे नहीं दिए तो अचानक से हाथ में लिए डंडे से सर पर हमला कर दिया।