पंचकूला: अम्बाला लोकसभा जीतने के बाद जश्न में डूबे रायपुर रानी के कांग्रेस कार्यकर्ता, लड्डू बांटकर निकाली विजय यात्रा
रायपुररानी में चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद कांग्रेस जश्न में डूब गई। अम्बाला लोकसभा सीट पर वरुण चौधरी की भारी मतों से हुई जीत के बाद मेन बाजर रायपुररानी में विजय रैली निकाली गई। कस्बा के खेड़ा मंदिर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर भंगड़ा डालकर और लड्डू बांटकर जीत की खुशी मनाई।