पंचकूला: अंबाला लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने की जीत दर्ज, भाजपा की बंतो कटारिया को हराया
अंबाला लोकसभा से कांग्रेस के वरुण चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की बंतो कटारिया को कड़े मुकाबले में 49 हजार 36 वोट से हरा दिया हैं। अंबाला लोकसभा की बात करें तो यहां पहले राउंड से ही कांग्रेस के वरुण चौधरी के द्वारा अपनी लीड दर्ज की गई और अंतिम राउंड तक कांग्रेस के वरुण चौधरी भाजपा की प्रत्याशी से आगे रहे।