पंचकूला: कालका में राणा गेस्ट हाउस के समीप मोटरसाइकिल चोरी करने वाले युवक को डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने पकड़ा
कालका में मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक युवक को पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ की टीम के द्वारा मोटरसाइकिल सहित पकड़ा गया है। आज जानकारी देते हुए डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि युवक के द्वारा टेंपरेरी नंबर मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। उन्होंने बताया कि युवक अंकित उर्फ अनु वासी मोहाली को मोटरसाइकिल सहित कालका पकड़ा गया है।