आगर-मालवा में विकास कार्यों को गति देते हुए जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे 187 लाख रुपए की लागत से होने वाले निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।इस दौरान आगर नगर में हनुमान गढ़ी से श्मशान घाट तक बनने वाले अटल पथ सहित अन्य विकास कार्यों की आधारशिला रखी गई।