पिपरा: सरैया पंचायत के पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर शतचंडी महायज्ञ में उमड़ी भक्तों की भीड़
Pipra, Palamu | Apr 22, 2026 पीपरा प्रखंड के सरैया पंचायत अंतर्गत पुनपुन उद्गम स्थल कुंड पर माता अष्टभुजी मंदिर स्थापना सह श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य आयोजन 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक धूमधाम से किया जा रहा है। यज्ञ के पांचवें दिन माता की मूर्ति का जलाधिवास, अन्नाधिवास सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुए।