बांसवाड़ा: विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने सुरक्षा और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया, ज्ञापन सौंपा
बांसवाड़ा जिले में विद्युत निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया तथा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि निगम के अभियंता और कार्मिक वर्षा, आंधी एवं तूफान जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करते हुए क्षेत्र में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं।