खड़गपुर: कैथी गांव में खेलते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आई 5 वर्षीय बच्ची झुलसी, रेफर
हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के कैथी गाँव मे खेलने के दौरान रविवार को संध्या 4:45 बजे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक 5 वर्षीय बच्ची झुलस गई। परिजनों के द्वारा घायल बच्ची को ईलाज के लिए हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहाँ चिकित्सकों के द्वारा बच्ची का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए मुंगेर रेफर कर दिया गया है।