पुष्पराजगढ़: आईजीएनटीयू मॉडल ट्राइबल स्कूल में दूसरे दिन भी जारी रहा अभिभावकों का धरना
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय परिसर स्थित मॉडल ट्राइबल स्कूल को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उन्नत करने की मांग को लेकर अभिभावक संघ का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को 3 बजे दूसरे दिन भी जारी रहा। अभिभावकों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन से ठोस आश्वासन मिलने तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।