होशंगाबाद नगर: सेठानी घाट पर आज से दो दिवसीय आम महोत्सव मेला आयोजित, 140 से अधिक किस्मों के आमों की लगी प्रदर्शनी
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर शनिवार को सुबह करीब 10 बजे से उद्यानिकी विभाग द्वारा आम महोत्सव मेले का दो दिवसीय मेला का आयोजन शुरू हो गया है। हर साल पचमढ़ी में लगने वाला आम महोत्सव पहली बार नर्मदापुरम में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य घांट पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आम के प्रति जागरूक करना है। मेले में 140 से अधिक आम की वैरायटियों की प्रदर्शनी लगाई।