फैज़ाबाद: जिले में अवैध स्कूली वाहनों और यात्री बसों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत 7 बसों और 40 स्कूल वाहनों का पंजीयन निलंबित
अयोध्या में अवैध स्कूली वाहन और यात्री बसों के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत वाहनों की फिटनेस न करवाने वाले वाहनों पर करवाई की गई। एआरटीओ आरपी सिंह ने बताया कि सात यात्री बसों और 40 स्कूल वाहनों के पंजीयन निलंबित कर दिए गए हैं। स्कूल प्रबंधन और यात्री बस मालिकों से अपील की गई है कि वे तत्काल अपने फिटनेस समाप्त वाहनों की फिटनेस करवा लें।