कोडरमा: कोडरमा में 11 से 30 जुलाई तक लाइफ लाइन एक्सप्रेस से लोगों का होगा मुफ्त इलाज
सिविल सर्जन कोडरमा डॉ. अनिल कुमार ने विशेष बातचीत के दौरान बताया कि जिला प्रशासन कोडरमा और इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में लाईफलाईन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. यह आयोजन 11 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक किया जाएगा.