कोडरमा: नई दिल्ली-गया यात्रा में यात्री का ₹25000 का मोबाइल छूटा, RPF कोडरमा ने बरामद कर लौटाया
नई दिल्ली से गया तक की यात्रा कर रहे एक यात्री का ट्रेन में ₹25000 का कीमती मोबाइल छूट गया। जिसके बाद यात्री ने शिकायत रेल मदद पर की। जिसके बाद रेलवे सुरक्षा बल कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन अमानत के तहत यात्री के छूटे 25000 के मोबाइल को बरामद कर लौटाया।