मंझनपुर: इलाज के लिए निकले दंपती पर मंझनपुर में कुल्हाड़ी और फरसे से ताबड़तोड़ वार, पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया, जब इलाज के लिए घर से निकले दंपती पर रास्ते में घात लगाकर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, फरसा और लाठी-डंडों से इस कदर हमला किया कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।मडूकी निवासी महेश अपनी पत्नी सुमित्रा देवी को दवा दिलाने के लिए जा रहे थे।