सरिया: सरिया के नीमाटांड़ में हाथी का आतंक, ग्रामीण पर हमला, लोगों ने हाथियों के लिए अलग कॉरिडोर की माँग की!
Suriya, Giridih | May 10, 2026 सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबलपुर पंचायत के नीमाटांड़ गांव में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने हाथियों के लिए अलग कॉरिडोर बनाने और प्रभावित गांवों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।