अजयगढ़: अघोषित बिजली कटौती से परेशान क्षेत्रवासियों ने विद्युत वितरण केन्द्र धरमपुर के सामने दिया धरना ।
Ajaigarh, Panna | Jul 31, 2024 अघोषित बिजली कटौती से परेशान खोरा धरमपुर कीरतपुर आदि के सैकड़ों लोग आज धरमपुर विद्युत वितरण केन्द्र के सामने धरने पर बैठ गए, सूचना मिलते ही जेई सहित अन्य विद्युत कर्मी मौके पर पहुंच गए, ग्रामीणों ने बताया कि विगत कुछ माह से बिजली की अघोषित कटौती किसानों विद्यार्थियों सहित सभी के लिए मुसीबत बन चुकी है।