कोल: CRPF के जवान के घर लाखों की चोरी मामले में SSP का बड़ा एक्शन, बीट दरोगा और सिपाही को किया सस्पेंड
Koil, Aligarh | Mar 30, 2026 इगलास क्षेत्र में सीआरपीएफ के जवान के घर में लाखों रुपए की चोरी की घटना पर SSP ने बड़ी कार्रवाई की है। SSP नीरज जादौन ने बड़ा एक्शन लेते हुए बीट प्रभारी दरोगा सत्येंद्र सिंह और सिपाही रामगोपाल को सस्पेंड कर दिया है। बीते दिनों इगलास क्षेत्र में बदमाशों ने CRPF के जवान के बंद मकान में प्रवेश कर लाखों रुपए नगदी और जेवरात चुराए थे।