दमोह: बांदकपुर जागेश्वरनाथ धाम के मुख्य द्वार से अतिक्रमण हटाने की मांग हिंदू समाज ने सीएम के नाम कलेक्टर एसपी को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 30, 2026 दमोह के बांदकपुर स्थित जागेश्वरनाथ धाम के मुख्य द्वार के सामने कथित अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर मंगलवार को हिंदू समाज ने जटाशंकर मंदिर से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट और एसपी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि अतिक्रमण से कॉरिडोर निर्माण प्रभावित हो रहा है। समाज ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर विवश होंगे।