उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने शनिवार की दोपहर 12 बजे गोविंदपुर के कुपोषण उपचार केंद्र (एमटीसी) तथा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र की विस्तृत जांच की। कर्मियों को प्रत्येक बच्चे की सही तरीके से डाटा एंट्री करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डाटा एंट्री करते समय हर कॉलम में बच्चे से संबंधित जानकारी अंकित करें।