खंडवा के छैगांवमाखन थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के श्रद्धालुओं से भरे एक तूफान वाहन के खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 से 4 श्रद्धालुओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया हैं।